Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

पुराने श्रम कानून समाप्त करने का विरोध


हल्द्वानी । उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की हल्द्वानी यूनिट ने बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम (एसपीई एक्ट) 1976 और 4 श्रम कानूनों को समाप्त करने का विरोध किया है। एसोसिएशन ने सोमवार को सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी कांडपाल के माध्यम से केन्द्रीय श्रम और रोजागर मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि एसपीई एक्ट 1976 और 4 श्रम कानून को समाप्त करने से श्रम करने वालों के हितों पर कुठाराघात होगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। इस दौरान हल्द्वानी यूनिट के अध्यक्ष सचींद्र शुक्ला, सचिव जिया उल हक, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव और सौरभ रस्तोगी मौजूद रहे।

Advertisement