Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

सपा ने लगाया अंकिता हत्याकांड के दोषियों को बचाने का आरोप


रुद्रपुर ।  समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (युवा) एवं लोकसभा नैनीताल प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में वीवीआईपी नाम सामने आने के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मज़हर रिज़वी समेत 25 सहयोगियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मज़हर रिज़वी ने कहा कि वे सपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काशीपुर बाईपास पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जितेंद्र यादव, तेजपाल यादव, राम सिंह सागर, शरीफ अंसारी, इमरान अंसारी, एनएन अग्रवाल, मुख्तार अहमद, अरविंद दिवाकर, विनोद गोंड, अमित कुमार, मो. आज़म, राहुल यादव, विक्रांत यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement