Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

विधायक जोशी ने शहीद रतूड़ी की बेटी वैष्णवी की शिक्षा एवं विवाह की जिम्मेदारी ली

देहरादून,  ( आखरीआंख ) मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ स्थित बनकोट गांव पहुॅच कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद उत्तराखण्ड के जवान मोहन लाल रतूड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और अमर शहीद के परिजनों से मुलाकात कर शहीद की छोटी बेटी वैष्णवी रतूड़ी के उच्च शिक्षा एवं विवाह का खर्चा स्वयं उठाने का भरोसा दिलाया।
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश के सभी विधायकों द्वारा पुलवामा हमले में शहीदों के आश्रितों हेतु एक माह का वेतन देने के प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद बुधवार को विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को एक लाख पचार हजार की धनराशि का चैक सौंपा था। उन्होंने सीआरपीएफ जवान रतूड़ी के घर जाकर उनकी पत्नी सरिता रतूड़ी एवं बच्चों से मुलाकात की और परिवार को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष खीमानन्द बिजल्वाण, मण्डल अध्यक्ष सुनील भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष शीशपाल चन्द्र, कुलवीर रावत, राजेश रावत, पूनम रमोला, विनोद रावत, जगवीर असवाल, सिकन्दर सिंह, मंजीत रावत आदि ने भी शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की।
Advertisement