Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

अमेरिका का इस मुस्लिम देश पर बड़ा एयरस्ट्राइक, ट्रंप के आदेश पर अलकायदा कमांडर ढेर


वाशिंगटन ।  वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका ने दक्षिण-पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य ताकत दिखाते हुए सीरिया पर बड़ा हवाई हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में सेना ने अलकायदा से जुड़े एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है। इस हमले को पिछले महीने अमेरिकी सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
3 अमेरिकियों की मौत का मास्टरमाइंड था बिलाल
यूएस सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में किए गए इस सटीक हवाई हमले में बिलाल हसन अल-जासिम मारा गया। ष्टश्वहृञ्जष्टह्ररू ने उसे एक अनुभवी आतंकवादी नेता बताया है। अधिकारियों के मुताबिक, बिलाल का सीधा संबंध 13 दिसंबर को हुए उस हमले से था, जिसमें सार्जेंट एडगर ब्रायन टॉरेस-टोवर, सार्जेंट विलियम नथानिएल हॉवर्ड और एक अमेरिकी नागरिक दुभाषिया अयाद मंसूर साकात की मौत हो गई थी।
ष्टश्वहृञ्जष्टह्ररू की चेतावनी: छुपने की कोई जगह नहीं
इस कार्रवाई के बाद ष्टश्वहृञ्जष्टह्ररू कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि तीन अमेरिकियों की मौत से जुड़े आतंकी का मारा जाना यह दर्शाता है कि अमेरिका अपनी सेना पर हमला करने वालों का पीछा कभी नहीं छोड़ता। कूपर ने कहा, जो लोग अमेरिकी नागरिकों और हमारे योद्धाओं पर हमले की साजिश रचते हैं, उनके लिए दुनिया में कोई सुरक्षित जगह नहीं है। हम उन्हें ढूंढ ही लेंगे।
‘हॉकआई स्ट्राइकÓ अभियान के तहत कार्रवाई
यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आदेशित व्यापक अमेरिकी अभियान का हिस्सा है, जिसे ‘हॉकआई स्ट्राइकÓ (॥ड्ड2द्मद्ग4द्ग स्ह्लह्म्द्बद्मद्ग) नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य तानाशाही नेता बशर अल-असद के सत्ता से हटने के एक साल बाद इस्लामिक स्टेट (ढ्ढस्) के आतंकियों को दोबारा संगठित होने से रोकना है। इस अभियान में अमेरिका अपने सहयोगी देशों जॉर्डन और सीरिया के साथ मिलकर काम कर रहा है। अब तक 100 से अधिक आईएस के ठिकानों और हथियार डिपो को निशाना बनाया जा चुका है।
सीरियाई सरकार के साथ बढ़ा सहयोग
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि सीरियाई सुरक्षा बल अब उग्रवादी समूहों के खिलाफ गठबंधन में अमेरिकी सैनिकों के साथ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरआ भी अमेरिकी सैनिकों पर हुए आतंकी हमले से बेहद गुस्से में और व्यथित थे, जिसके बाद यह संयुक्त और निर्णायक कार्रवाई की गई।

Advertisement