Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

घूसखोर पंडत फिल्म के विरोध में ब्राह्मणों का प्रदर्शन  


ऋषिकेश । वैदिक ब्राह्मण महासभा ने घूसखोर पंडत फिल्म को लेकर विरोध जताया है। इस फिल्म के जरिए ब्राह्मणों का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फिल्म को बैन करे और फिल्म निर्माता सनातन समाज से माफी मांगे। रविवार को मायाकुंड स्थित जनार्दन आश्रम दंडी बाडा में वैदिक ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा ने कहा कि हाल ही में एक फिल्म का नाम घूसखोर पंडत रखा गया है, जो बहुद ही निंदनीय है। इस प्रकार की फिल्म का बनना ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु समस्त सनातनियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। महासभा के महामंत्री ने कहा कि इस फिल्म के निर्माता को समस्त सनातन समाज से माफी मांगनी चाहिए। सरकार को इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए। कहा कि सोशल मीडिया से इस प्रकार की फिल्म के बारे में सुनकर समस्त ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। मौके पर वैदिक ब्राह्मण महासभा के महामंत्री शिव सेमवाल, मणिराम पैन्यूली, जनार्दन कैरवान, सौरभ सेमवाल, अमित कोठारी, मुकेश थपलियाल, आयुष कोठारी, सूरज विजल्वान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement