February 24, 2026

बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, हाईस्कूल हिंदी पेपर के दौरान 8 मुन्ना भाई पकड़े गए

उत्ताखण्ड । हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर केंद्र पर एडमिट कार्ड में फोटो बदलकर दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते मिले आरोपी।

कक्ष निरीक्षक की सतर्कता से खुला खेल, जांच के दौरान एक-एक कर चार छात्र और चार छात्राएं बेनकाब हुईं।

सभी संदिग्धों की उत्तर पुस्तिकाएं तत्काल जब्त कर सील की गईं और गोपनीय अनुभाग को भेजी गईं।

पुलिस ने फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच शुरू की, स्कूल और बाहरी कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।