घरेलू हिंसा पर बागेश्वर पुलिस का सख्त प्रहार, शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर । जनपद में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ स्थापना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर तत्परता और दृढ़ता का परिचय दिया है। , पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरेलू हिंसा के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी विनोद शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा ने घरेलू विवाद के दौरान ‘आमदा फौजदारी’ की स्थिति उत्पन्न कर परिवार के सदस्यों के साथ हिंसक व्यवहार किया, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लोक-शांति की रक्षा एवं संभावित अनहोनी की आशंका को समाप्त करने हेतु पुलिस ने आरोपी को की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और शांति भंग करने जैसी घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
