Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

खामनेई की मौत पर शिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस


विकासनगर।  ईरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के हमले में सर्वोच्च ईरानी नेता अयातुल्लाह खामनेई की मौत पर रविवार को अंबाड़ी में शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकालकर मजलिस की। जुलूस में शामिल लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनो ही मुल्कों को इंसानियत का दुश्मन करार दिया। दोपहर की नमाज के बाद इकठ्ठा हुए शिया समुदाय के लोगों ने अंबाड़ी गांव से जुलूस निकाला, जो एनएच से होते हुए ईदगाह तक पहुंचा। ईदगाह पर सर्वोच्च ईरानी नेता की मौत पर मजलिस की गई। ईरानी नेता की श्रद्धांजलि में नमाज पढ़ने के बाद शिया धर्म गुरुओं ने कहा कि ईरान पर हमला इंसानियत पर हमला है।

Advertisement