September 10, 2026

दो महीने से कोहिना के ग्रामीणों को नहीं मिला राशन


बागेश्वर ।  तहसील क्षेत्र के कोहिना गांव में पिछले दो महीनों से सरकारी खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया है। राशन लेने के लिए उपभोक्ता प्रतिदिन दुकान तक पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग और राशन डीलर पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही राशन वितरण शुरू नहीं किया गया तो वे तहसील मुख्यालय में विभाग और डीलर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

You may have missed