Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू (तोमर) का प्रदर्शन


रुड़की ।  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग विशेष शिविर लगाकर बिलों को शीघ्र दुरुस्त करे। साथ ही छोटे बकाया के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए और उनके बिजली कनेक्शन न काटे जाएं।

Advertisement