Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

मकान में गोकशी करते एक दबोचा, तीन फरार


रुड़की।  पुलिस और गो स्क्वायड की टीम ने एक में छापामारी कर एक आरोपी को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी में शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक मकान में गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस और गो स्क्वायड की टीम ने मकान में छापेमारी की। इस बीच तीन आरोपी अंधेरा का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement