गोदियाल के खिलाफ भ्रामक पोस्ट का आरोप, कांग्रेसी मुखर
रुद्रपुर । एआई का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट वायरल किए जाने के आरोप लगा कांग्रेसी कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। रविवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बंगाली समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। इस दौरान पार्षद गौरव खुराना ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक बेहड़ ने चेतावनी दी कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक कार्यकर्ता कोतवाली में धरना जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर एसएसपी का घेराव भी किया जाएगा। कोतवाली पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। बेहड़ ने कहा कि बंगाली समाज के विकास में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जबकि भाजपा ने केवल आश्वासन दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा बंगाली समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं और आज भी उन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने में सरकार विफल रही है। बेहड़ ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस और उसके नेताओं की छवि खराब करने के लिए एआई का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट के जरिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि विरोधी खुलकर राजनीतिक मुकाबला करें।ये रहे मौजूदपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रेमानंद महाजन, मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, परिमल राय, ममता रानी, ममता हालदार, सुनीता कश्यप, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, सुनील चुघ, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, अर्जुन विश्वास, प्रीति साना, उमा सरकार, मोनिका ढाली, मानस बैरागी, असित बाला, किशोर हालदार, विकास मल्लिक, सत्यम राय, मनीष गिरी, राकेश अधिकारी, गौतम मंडल, अशोक राय, रमन विश्वास, जयदेव मदक, खगोपती विश्वास, संजय आइस, विकास विश्वास, पवन बिष्ट, तरुण नेगी, पिंटू गांगुली, जितेश शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रवेश कुरैशी, भीम ठुकराल, अशोक ठुकराल, मोहन भारद्वाज, दिनेश पंत, शिशुपाल सिंह, विजय यादव, चौधरी ओमपाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।
