May 29, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया 19 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर ।   जिले में पुलिस का शराब के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने 19 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आनंद सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम रैखोली थाना झिरौली को 19 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह अपने वाहन में ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।