बागेश्वर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज
बागेश्वर । कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति ने पीड़िता की काउंसिलिंग की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि 29 मई को एक व्यक्ति थाने में पहुंचा। उसने एक प्रार्थना पत्र में कहा कि उनकी 17 वर्षीय नाबलिक पुत्री को 21 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव कर्मी 27 मई को बहलाकर ले गया। 29 मई को उसकी पुत्री को बाल कल्याण समिति बागेश्वर ने काउंसलिंग के लिए बुलाया था।काउंसलिंग में बेटी ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उमेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही अरोपी सलाखों के पीछे होगा। पीड़िता का मेडिकल किया जा रहा है।
