Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

केदारनाथ में तीन श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा रोकी

देहरादून । रुद्रप्रयाग जिले से सबसे दर्दनाक खबर आई। 30 मई को एक ही दिन में तीन श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। पहले मामले में मध्यप्रदेश के रामनाथपुर, पन्ना निवासी गोपाल मिश्रा (उम्र 76 वर्ष) केदारनाथ दर्शन कर वापस लौटते समय अस्वस्थ हो गए और फाटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दूसरे मामले में गुजरात के अहमदाबाद निवासी नावघंजी लक्ष्मणजी ठाकुर (उम्र 52 वर्ष) भी दर्शन के लिए जाते समय फाटा में ही चल बसे। तीसरे श्रद्धालु तेलंगाना के हैदराबाद निवासी बालागनी बलराजू (उम्र 49 वर्ष) की भी केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद फाटा में मृत्यु की सूचना आई।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सुबह 10 बजे से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया। मार्ग पर चल रहे सभी यात्रियों को निकटतम सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया।

Advertisement