Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

कल पर्यटकों के लिए खोली जाएगी फूलों की घाटी


चमोली ।  विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। अक्तूबर माह तक पर्यटक घाटी में घूमने के लिए जा सकेंगे। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत फूलों की घाटी सोमवार सुबह सात बजे खोली जाएगी। घाटी के खुलने से पूर्व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ अभिमन्यु घाटी का निरीक्षण कर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि बर्फ पिघलने से घाटी में फूल खिलने शुरू हो गए हैं। पहले दिन पर्यटकों को 24 से अधिक प्रजाति के फूल देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वहां की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए घाटी के प्रवेश द्वार में एक व्यू प्वाइंट बनाया गया है।

Advertisement