बागेश्वर में एक करोड़, 67 लाख से बनेगी सड़क
बागेश्वर । कपकोट के अंतर्गत करूली में राज्य योजना के तहत एक करोड़, 67 लाख 47 हजार की लागत से करूली बैंड से गाजली-बिजोरिया तक सड़क बनेगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक गड़िया ने कहा कि यह मोटर मार्ग क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करने के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। विकास के नए द्वार खोलेगा। सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर इसे जनसेवा हेतु समर्पित किया जाएगा। जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए हमारा संकल्प निरंतर इसी प्रकार आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर दीपा देवी, मंडल अध्यक्ष देवल चौरा भूपेश फर्त्याल, ग्राम प्रधान हरीश चौहान, ग्राम प्रधान करुली चंदन खेतवाल, नैन सिंह, हरीश चंद्र, पंकज खेतवाल, दिनेश गड़िया, पूरन सिंह खेतवाल आदि मौजूद रहे।
