June 6, 2026

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा


बागेश्वर ।   नगर क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। रूट निर्धारण के बाद सर्वे होगा। इसको लेकर एआरटीओ, नगर पालिका और पुलिस विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों की राय ली जाएगी। एआरटीओ के अनुमति मिलने के बाद मिनी बसों का संचालन होगा। मालूम हो कि नगर पालिका ने लोगों को सुविध देने के लिए ई-रिक्शे शुरू किए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। अब पालिका शहर में मिनी बस चलाने के लिए तैयारी कर रही है। इस संबंध में नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ विनोद सिंह जीना, आरटीओ अमित कुमार, सभासद, टीएसआई चंदन भंडारी, एसआई निर्मला पटवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक की गई। इसमें मिनी बस संचालन के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया और प्रस्तावित रूट का सर्वे भी किया गया।मिनी बस जजी, डीएम कार्यालय लाइन, बिलोना, ब्लॉक और मंडलसेरा क्षेत्र में जाएगी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि नगर में मिनी बस सेवा शुरू करना उनके चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा था, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरटीओ से अनुमति मिलते ही नगरवासियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा, जिससे आवागमन आसान और सुगम होगा।