July 27, 2026

शारीरिक दक्षता के बाद 77 अभ्यर्थी सफल


बागेश्वर ।  बागेश्वर जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रति दिन 200 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। रविवार को 200 में से 138 अभ्यर्थी ही भर्ती में शामिल हुए। माप-तौल के दौरान 15 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके और बाहर हो गए। जबकि 123 अभ्यर्थियों ने यह चरण सफलतापूर्वक पार किया। दौड़ प्रतियोगिता में 46 अभ्यर्थी बाहर हो गए। जबकि 77 अभ्यर्थी ही पूरी प्रक्रिया में पास हो सके। होमगार्ड कमांडेंट नितिन का कैरवाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न कराई जा रही है। कहा कि पूरी भर्ती की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है तांकि निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने कहा अंतिम चयन में वही अभ्यर्थी सफल होंगे जो सभी मानकों पर खरे उतरेंगे और होमगार्ड विभाग को सर्वश्रेष्ठ जवान मिल सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल शाह एवं एसडीएम प्रियंका रानी भी मौजूद रहीं।

You may have missed