बागेश्वर में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद
बागेश्वर । जनपद बागेश्वर में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन की संस्तुति एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति के आधार पर सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी राजकीय, शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद में जनजीवन प्रभावित हुआ है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
