September 10, 2026

भारी बारिश के अलर्ट पर बागेश्वर में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बागेश्वर । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 21 जुलाई 2026 के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने जनपद बागेश्वर के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आईएमडी ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश की संभावना जताई है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।