Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

बागेश्वर पुलिस ने फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर लड़की को परेशान करने, अभद्र व्यवहार करने वाले अभियुक्त को किया दिल्ली से गिफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  दि0 05-02-2019 को वादी की पुत्री की फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर अश्लील फोटो, कमेन्ट कर परेशान किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। जिस पर कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 21/19, धारा- 292/504/506भा0द0वि व 66सी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित को आदेशित करते हुए व टेक्निकल टीम को आवश्यक दिशां-निर्देश दिये गये, टेक्निकल टीम के द्वारा दी गई लीड के आधार पर दि0 03-03-2019 को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर दिल्ली रवाना की गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के उपरान्त अभियुक्त शेखावत हुसैन पुत्र शरवत हुसैन निवासी- सी-293 सेक्टर, 24 रोहणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनांकः 05-03-2019 को मा0 न्यायालय में रिमाड हेतु पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम  में उ0नि0 श्री दीवान सिंह बिष्ट कोतवाली बागेश्वर का0 ना0पु0 आनन्द सिंह कोतवाली बागेश्वर का0 ना0पु0 रमेश सिंह गड़िया का0 चन्दन राम कोहली एस0ओ0जी0 बागेश्वर  शामिल रहे।

Advertisement