Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने को सड़क पर उतरे लोग


पिथौरागढ़ ।  भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को लेकर सीमांत में कांग्रेस समेत जनमंच ने विरोध-प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस समेत जनमंच ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सरकार से दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की। नगर के सिल्थात तिराहे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए दुष्यंत गौतम का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को लगभग चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन उत्तराखंड की बेटी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। इधर टकाना क्षेत्र में जनमंच संयोजक भगवान रावत के नेतृत्व में लोगों ने दुष्यंत गौतम का पुतला जलाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने छोड़ भाजपा ने अंकिता हत्याकांड मामले से जुड़े दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बना दिया। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने सरकार से दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्ति को रद करने की मांग की है। पुतला जलाने वालों में गोविंद कफलिया, सुबोध बिष्ट, अनिल माहरा, सार्थक जोशी, चेतन सिंह, पार्थ बिष्ट, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement