अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है कांग्रेस : हरक सिंह रावत
रुड़की । कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने सरकार पर युवाओं और महिलाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का मनोबल टूट रहा है। कहा कि कांग्रेस अंकिता हत्याकांड में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हरक सिंह रावत का नगला इमरती में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। एक ओर सरकारी विभागों का निजीकरण कर नौकरियों के अवसर कम किए जा रहे हैं।
