Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

सल्ट में कार सवार रामनगर के दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और चाकू बरामद


अल्मोड़ा ।   विधानसभा सत्र और आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रामनगर निवासी दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक रम्पुरिया चाकू बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से मिली अर्टिगा कार को भी सीज कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले के सभी थाना और कोतवाली क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम थानाध्यक्ष सल्ट और एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कठपतिया तिराहे पर चेकिंग की। इस दौरान अर्टिगा कार संख्या यूके 19 टीए-1942 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार सवार दोनों युवकों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहाड़ से गांजा खरीदकर रामनगर में ऊंचे दामों पर बेचने के इरादे से घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की बिष्ट (26), निवासी पेट पड़ाव चौराहा, रामनगर और अंकित सिंह उर्फ छोटू (21), निवासी लूटाबड़, रामनगर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सल्ट में मुकदमा संख्या 20/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/4/25 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, भानू प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की के खिलाफ रामनगर कोतवाली में वर्ष 2023 और 2024 के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। वहीं अंकित सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वर्ष 2023, 2024 और 2025 में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, हेमन्त मनराल तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

Advertisement