Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

हवाई टिकट दरों में डेढ़ गुना उछाल


ऋषिकेश । त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया गया है। मांग बढ़ते ही विभिन्न विमानन कंपनियों ने प्रमुख रूटों की हवाई टिकट दरों में तेजी से बढ़ोतरी कर दी है।देहरादून से मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए किराया करीब डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। जो हवाई टिकट सामान्य दिनों में बेंगलुरु और मुंबई जैसे महानगरों के लिए लगभग 8,000 रुपये में उपलब्ध थे, उनके दाम अब बढ़कर 12,000 रुपये के आसपास पहुंच गए हैं। वहीं, देहरादून से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स के किरायों में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।इसके अलावा, कई प्रमुख महानगरों के लिए ऐन मौके पर टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के डायरेक्टर भूपेश नेगी ने बताया कि त्योहारों के चलते हवाई यात्रियों की संख्या और टिकटों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। मांग और आपूर्ति के अंतर के कारण एयरलाइंस की टिकट दरों में वृद्धि देखी जा रही है तथा प्रमुख रूटों पर सीटें तेजी से फुल हो रही हैं।

Advertisement