हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर दीप दान करके दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
देहरादून । आज बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शिवसेना कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री गौरव कुमार जी द्वारा बालासाहेब ठाकरे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
बालासाहेब ठाकरे जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा 23 जनवरी 1926 को शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जी का जन्म हुआ एंव आज के दिन 17 नवंबर 2012 को माँ भारती के इस सच्चे सपूत ने आख़री साँस ली। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के इस शेर को हिंदुस्तान में ही नहीं वरन विश्व ने भी उनका लोहा माना।
समाज के दबे कुचले मज़दूर मज़लूम एंव वंचित व्यक्तियों के लिए 19 जून 1966 को शिव सेना की स्थापना कीं।
सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।
इस दौरान बालासाहेब ठाकरे जी के विचारों, सिद्धांतों, संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। शिवसैनिकों को उनके आदर्शों एवं उसूलों के बारे में जानकारी दी गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, प्रदेश महासचिव अरविंद शर्मा , शिवम गोयल, विकास मल्होत्रा , बॉबी प्रताप सिंह , रोहित बेदी , जितेंद्र शर्मा , फरीद अली , इक्विंद्र सिंह ,अभिनव बेदी , अजय ठाकुर , अमित प्रताप , वंश चंचल , सुमित प्रताप , जीत कुमार , अक्षय प्रताप आदि मौजूद रहे।
