Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

भारत पाराशर बने किसान कांगेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष

देहरादून ( आखरीआंख ) किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुशील राठी ने INCR के प्रदेश अध्यक्ष भारत पाराशर को प्रदेश में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें किसान कोंग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
यहाँ आपको यह बताते चले कि श्री पराशर एक लंबे अरसे से संगठन में काफी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में जुटे हुए थे। जिसकी कई बार खुद तारीफ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने की थी। उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही आज उन्हें इस जिम्मेदारी से नवाजा गया है।
श्री पराशर को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नाना भाऊ पाटले , राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष मा सुशील राठी सहित अनेक नेताओ ने बधाई देते हुए भरोसा जताया है कि वे प्रदेश के किसानों की समस्याओं के समाधान में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगे।
श्री पराशर ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा है कि वे किसानों के हक में हरदम उनकी लड़ाई को मंजिल तक ले जाने को तत्पर रहेंगे।

Advertisement