वीवीपैट को प्रकाश और गर्मी से दूर रखें
रुद्रप्रयाग, ( आखरीआंख ) लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक डाॅ ई रमेश कुमार व मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक ने समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेटों को वीवीपैट के उपयोग के दौरान बरते जानी वाली सावधानियों की जानकारी दी।
कहा कि वीवीपैट अत्यधिक संवेदनशील मशीन है, जिसका उपयोग पहाडी जनपदों के समस्त बूथों में किया जायेगा। वीवीपैट संवेदनशील मशीन है, जिसे प्रकाश और गर्मी से दूर रखने के निर्देश दिए। वीवीपैट एक मतदाता प्रणाली का उपयोग करते हुए मतदाताओं को फीडबैक देने का तरीका है। वीवीपैट मतदान मशीनों के लिए एक स्वतंत्र सत्यापन प्रणाली के रूप में लक्षित है, जिससे मतदाताओं को यह सत्यापित करने के लिए अनुमति दी जाती है कि उनका वोट सही ढंग से डाला गया है।
जनपद का वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि हो, इसके लिए समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने अधीन पोलिंग बूथों के बूथ अवेयरनस गु्रप से सम्पर्क कर योजना बनाने, पोस्टल बैलट व ईडीसी का उपयोग कर अधिकतम वोटिंग प्रतिशत बढाने, वीवीपैट के उपयोग में सभी दक्ष हो इसके लिए अधिकतम प्रायोगिक प्रशिक्षण देने व उप जिला निर्वाचन कार्यालय में अभ्यास के लिए दो वीवीपैट मशीन रखने, मतदान दिवस सुचारू रूप से चले इसके लिए समस्त तैयारियां पूर्ण करने आदि के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वोटिंग का प्रतिशत सटीक आ सके, इसके लिए पोल डे माॅनिटरिंग सिस्टम की जानकारी दी। कहा कि मतदान दिवस को सांय पांच बजे तक लाइन में खडे हाने वाले मतदाताओं को पर्ची दी जाय। पर्ची अंतिम व्यक्ति से दी जाए व कुल पर्ची की संख्या को जोडकर प्रतिशत की जानकारी दी जाय, इससे सटीक वोटिंग प्रतिशत प्राप्त होगा। कहा कि दूरस्थ क्षेत्र वाली पोलिंग पार्टी के जोनल, सैक्टर, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को सरकारी बिल्डिंग में ही निवास करने के निर्देश दिए। बताया कि जीपीएस के माध्यम से समस्त जोनल, सैक्टर, पीठासीन अधिकारियों को टैªक किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी शणगुगम, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय मनमोहन मैनाली, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एसपी अजय सिंह सहित समस्त जोनल, सैक्टर व माइक्रो आॅबजर्वर व नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
