बागेश्वर में लोकसभा निर्वाचन का अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन
बागेश्वर ( आखरीआंख ) लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सफलतापूर्वक निभ्र्ाीक, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में र्इवीएम, वीवीपैट का सैद्धांतिक प्रशिक्षण का अन्तिम चरण प्रशिक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
नोडल अधिकारी कार्मिक/प्रशिक्षण/जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी ने बताया कि जनपद बागेश्वर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 370 पोलिंग बूथों के लिए 408 पोलिंग पार्टियॉ बनार्इ गयी है जिसमें कपकोट विधानसभा क्षेत्र के 186 पोलिंग बूथों के सापेक्ष 205 पोलिंग पार्टी बनार्इ गयी है जिसमें 19 पोलिंग पार्टियॉ रिजर्व में रहेंगी। इसी प्रकार बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 184 पोलिंग बूथों के सापेक्ष 203 पोलिंग पार्टियॉ बनार्इ गयी है जिसमें 19 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। जनपद में 04 जोनल मजिस्ट्रेट व 68 सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है जिसमें विधानसभा बागेश्वर के लिए 02 जोनल मजिस्ट्रेट व 27 सैक्टर मजिस्ट्रेट और कपकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए 02 जोनल मजिस्ट्रेट व 41 सैक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन हेतु दिये इस दो चरणीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शतप्रतिशत उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरू ने निर्वाचन कार्य में लगाये गये समस्त कार्मिकों को शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मतदान को शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी कार्मिकों को नैतिक जिम्मेदारी है इसलिए सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार निर्वाचन को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदान दिवस पर दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं एवं बुजुर्ग मतदाताओं को प्राथमिकता के साथ मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों एवं कार्मिकों को र्इवीएम, वीवीपैट को चलाने, बन्द करने, तथा प्रति 02 घण्टे में मशीन की जानकारी लेने के साथ ही मतदान दिवस पर मतदान का प्रतिशत की सूचना समय से देने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पोलिंग बूथ से 100 मीटर के दायरे में कोर्इ भी राजनैतिक पार्टी का कोर्इ प्रतिनिधि व चुनाव प्रचार से संबन्धित सामग्री न हो यह सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन संपादित करने हेतु 43 पोलिंग पार्टियों को मतदान से दो दिन पूर्व यानि 09 अप्रैल, 2019 को ही रवाना कर दिया जायेगा जिससे संबन्धित पार्टियां अपने पोलिंग बूथों पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंच सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिको को यह भी निर्देश दिये है कि लोकसभा निर्वाचन में र्इवीएम के साथ वीवीपैट उपयोग में लायी जा रही है तथा यह मशीन बहुत संवेदनशील है इसकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी आप लोगो की है। उन्होंने यह भी कहा कि वीवीपैट मशीन के साथ कोर्इ भी अधिकारी किसी प्रकार की कोर्इ छेड़खानी न करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान निर्वाचन में जीपीएस टै्रकिंग के माध्यम विभिन्न पोलिंग पार्टियों एवं उनके द्वारा प्रयोग किये जा रहे वाहन आदि की स्थिति भी निर्वाचन आयोग द्वारा टैं्रक की जा रही है। इसलिए निर्वाचन मे लगाये गये सभी कर्मी कोर्इ भूल एवं गलती न करें जिससे निर्वाचन प्रक्रिया बाधित हो। उन्होंने सभी अधिकारियों एव कार्मिको से अपेक्षा की है कि सभी अपना व्यवहार एवं आचरण सही रखें एवं पोलिंग बूथ पर किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य सत्कार स्वीकार नहीं करेंगे तथा निष्पक्ष रहने के साथ ही निष्पक्ष दिखना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के साथ सही व्यवहार एवं उनका उत्साहवर्धन करें तथा उन्हें प्राथमिकता से मताधिकार का प्रयोग करायें तथा उन्हें किसी भी तरह से लार्इन में न लगाकर उन्हें अलग से मतदान करने की व्यवस्था करायें तथा गर्भवती महिलाओं को भी लार्इन में न खड़ा करके प्राथमिकता से उनके भी मताधिकार का प्रयोग करायें।
उन्होंने कहा कि प्रात: 06:00 बजे अनिवार्य रूप से मॉकपोल पोलिंग ऐजेण्डों के सम्मुख अवश्य कर लिया जाय और 07:00 बजे से वास्तविक मतदान शुरू कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए जनपद बागेश्वर में 21 पोलिंग बूथों की बृद्धि की गयी है जिसके माध्यम से यह प्रयास किया गया है कि मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नियुक्त किये गये कोर्इ भी अधिकारी मादक पदार्थों का उपयोग न करें यदि किसी भी कार्मिक की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व सभी की जॉच एल्कोमीटर के माध्यम से की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान में लगाये समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण रूप से चुनाव सम्पन्न करने की आशा प्रकट करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन र्इमानदारी पूर्वक करेंगे तथा किसी भी समस्या या शंका होने पर अपने उच्च अधिकारी से तत्काल सम्पर्क करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन चुनाव शान्तिपूर्ण रूप से संपादित होगा।
प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, प्रवक्ता दीप जोशी, डॉ0 राजीव जोशी, डॉ0 के.एन.काण्डपाल, डॉ0 कमल पंत, मास्टर ट्रेनर आदि मौजूद थे।
