August 5, 2026

Blog

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 6 अगस्त को जिले में भारी से अति भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

प्रभारी जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने आदेश जारी कर 6 अगस्त (गुरुवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed