Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

जानता ने मन बना लिया इस बार जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगीः सचिन पायलट

 
उत्तरकाशी,  (  आखरीआंख ) राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उत्तराखंड में चुनावी सभाएं संबोधित कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की।
उत्तरकाशी में आयोजित चुनावी जनसभा में सचिन पायलट ने कहा प्रधानमंत्री ने बोला था कि आपके खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन अभी तक नहीं आए। भाजपा ने जो वादा किया था वो अभी तक पूरा नहीं किया, जिस कारण जानता ने मन बना लिया है कि इस बार जुमलेबाजी की सरकार नहीं चलेगी। भाजपा वाले हिंदू मुस्लिम की राजनीति खेल रहे हैं। कहा, कल शत्रुघ्न सिन्हा ने बोला कि भाजपा एक दो लोगों की पार्टी है। भाजपा भेदभाव की राजनीति कर रही है। भाजपा का शासन अगर देश में आ गया तो आगे चुनाव नहीं हो सकता है, भाजपा ऐसी राजनीति कर रही है। सचिन पायलट ने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा रोजगार की बात नहीं करती, बल्कि राम, हनुमान पर बता कर रहे हैं। कहा, मैं अपना सारा काम छोड़कर प्रीतम सिंह को विजय बनने के लिए आप लोगों के बीच आया हूं। टिहरी में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने कहा कि जिन मुद्दों पर चुनाव होना चाहिए था, उन मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रही है। सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश का 5 साल का जो रास्ता है, उसे चुनने का समय आ गया है। पांच साल पहले मोदीजी ने जो वादे किए वह पूरे नही किए, जबकि उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने 2 करोड़ रोजगार, महंगाई कम करने समेत कई वादे किए थे। पांच साल में एक दर्जन नारे दिए, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं किया। मोदी जी ने महंगाई कम करने का वादा किया था, किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार देने का वादा किया था, लेकिन कोई पूरा नहीं किया। सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में गरीब लोगों के लिए प्रति साल 72 हजार देने का वादा किया है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो यह वादा पूरा किया जाएगा। इसके लिए हम लोगों ने पूरा अध्ययन किया है। कांग्रेस ने मनरेगा के जरिये जनता को रोजगार का अधिकार दिया है। राहुल गांधी का सपना है कि गरीबों के पास पैसा आए।
Advertisement