April 23, 2026

भाजपा का संकल्प पत्र छलिया बाबू का छल पत्र : धर्माणी

देहरादून( देश )  कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र छलिया बाबू का छल पत्र है और जनता इस पर किसी भी प्रकार का कोई विश्वास नहीं करेगी। यहां कांग्रेस मुयालय में भाजपा के संकल्प पत्र पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया और सरकार बनने के बाद भाजपा के ही नेताओं ने कहा कि जो वायदे किये गये है वह जुमलेबाजी है और केन्द्र में भाजपा की पांच साल सरकार पूर्ण बहुमत वाली रही लेकिन जनता के साथ किये गये वायदों को पूरा नहीं कर पाई और एक बार फिर से 75 संकल्पों को दोहराया है और दुबारा वायदा किया है यह फिर से जनता के साथ छल है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर, राष्ट्रवाद, आतंकवाद समाप्त करने, धारा 370 हटाने की बात की है और पीडीपी सरकार के साथ मिलकर गठन किया और 2014 में ही 2022 में किसानों की आयु दोगुना करने की बात की लेकिन किसानों पर जीएसटी के नाम पर टैक्स जरूर लगा दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के खाद, बीज, बिजली, पानी, टेलीफोन आदि शामिल है जिनमें टैक्स लगाये गये है और आय बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार के कोई कदम नहीं उठाये है और सन 2014 से 2019 तक किसानों को भूल गये और आचार संहिता लगने से पूर्व किसानों के खाते में दो हजार रूपये डालने का काम किया और प्रदेश में जिस परिवार में दो लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी उसमें से एक की कटौती करने का काम किया है जो चिंताजनक है।
वहीं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि भाजपा के संकल्प पत्र में आतंकवाद को समाप्त करने की बात की जा रही है जो पूर्व में भी कई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस पांच साल के कार्यकाल में जो 18 आतंकी घटनायें देश के अन्दर हुई जिसमें पठानकोट, उडी, सोपोर, अमरनाथ, पुलवामा जैसी बडी घटनायें हैं उसकी जिमेदारी किसकी बनती है।
उन्होंने कहा कि पुलवामा में साढे तीन सौ किलो आरडीएक्स कहां से आया यह भी तो जनता का सवाल है। राष्ट्रवाद और कहां से आता है गोला बारूद पीएम इन वेटिंग के समय चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे लेकिन आज उनके की कार्यकाल में साढे तीन सौ किलो आरडीएक्स आया है यह भी जनता का सवाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र नई बोतल में पुरानी शराब के समान है और पांच साल के वायदों का कोई हिसाब किताब नहीं दिया है और पांच सालों की कडवाहट इसमें नहीं है और आईएसआई को भारत के सैन्य ठिकाने किसने दिखाये यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार्जशीट चुनौती पत्र को कन्यूज पत्र भाजपा बता रही है लेकिन जिस प्रकार से परीक्षार्थी जब परीक्षा में बैठता है और वह प्रश्नपत्र देखकर कन्यूज हो जाता है और फेल हो जाता है तो भाजपा आरोपों का तो जवाब नहीं दे रही है जिससे वह स्वयं ही कन्यूज दिखाई दे रहे है क्योंकि उनके पास चुनौती पत्र में लगाये गये आरोपों का कोई जवाब नहीं है।