Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

लोकसभा चुनाव में आर्यन ग्रुप का कांग्रेस को समर्थन 

देहरादून,  ( आखरीआंख )  प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में छात्र संगठन आर्यन ग्रुप ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन की घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयेाजित एक कार्यक्रम में आर्यन गु्रप के पदाधिकारियों ने भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कंाग्रेस पार्टी को समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा तथा राहुल गांधी की नीतियों से प्रेरित होकर आर्यन गु्रप के सभी पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव मे समर्थन देते हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार से सभी वर्ग के लोग आज कांग्रेस पार्टी की ओर टकटकी लगाये हैं। छात्र संघ आर्यन गु्रप के कांग्रेस को दिये गये समर्थन के लिए गु्रप के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र संघ आर्यन गु्रप के युवा साथियों के समर्थन का कंाग्रेस पार्टी को अवष्य ही लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राकेश नेगी, नरेश राणा अध्यक्ष आर्यन गु्रप, सुखी चैहान महासचिव, नितिन चैहान आकाष गौड, पूर्व महामंत्री, सचिन थपलियाल, भगवती प्रसाद, अखिलेष, एसजीआरआर महासचिव अकमल, फरूख राव, जतिन गुप्ता, संदीप कुकरेती, आशीष रावत, संजय चंद, हैरी, सहित आर्यन गु्रप के अनेक पदाधिकारी शामिल थे।

You may have missed

Advertisement