Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में निकाली बाईक रैली

हरिद्वार,  ( आखरीआंख )  चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में भूपतवाला स्थित चेतन ज्योति आश्रम से देवपुरा तक बाईक रैली निकालकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जिताओ के नारों के साथ अंबरीष कुमार को जिताने की अपील की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार स्थानीय हैं। हरिद्वार की जनता को स्थानीय व्यक्ति को जिताकर लोकसभा में भेजना चाहिए। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार की जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए है। निशंक के पांच साल के कार्यकाल में हरिद्वार विकास के मामले में पिछड़ गया। विकास कार्यो के नाम पर सांसद जनता को भ्रमित करने का काम करते रहे।  महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि अंबरीष कुमार स्थानीय मुद्दों को हमेशा उठाते रहे हैं। हरिद्वार को मद्य निषेध करने, स्थानीय युवाओं को उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार, अतिक्रमण हटाने को लेकर भी अंबरीष कुमार हरिद्वार की जनता के साथ खड़े रहे। उनके जन हितैषी कामों को देखते हुए जनता इस बार भारी बहुमत से उन्हें जिताकर लोकसभा में भेजेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर व पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि भाजपा मात्र झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। राज्य की डबल इंजन सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। इसका खामियाजा अवश्य ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ेगा। व्यापारी, युवा, किसान, बेराजगार, सरकारी कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्ग मोदी सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। रैली में शैलेंद्र सिंह रवि कश्यप, गुलबीर सिंह, विमला पाण्डे, कैलाश भट्ट, नितिन तेश्वर, विपिन पेवल, नितिन कौशिक, नितिन यादव, वीएस तेजियान, सचिन अग्रवाल, सुभद्रा आर्य, संदीप गौड़, आकाश भाटी, नकुल महेश्वरी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Advertisement