Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बागेश्वर में 442 ग्राम अवैध चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार


बागेश्वर ।   नशामुक्त जिला बनाने की मुहिम में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 442 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को प्रभारी एसओजी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम कपकोट क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तिमलाबगड़ के पास हुकम राम पुत्र देव राम की तलाशी ली गई। उसके पास से 442 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर कपकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement