Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया

अल्मोड़ा,  ( आखरीआंख ) जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं नोडल अधिकारी स्वीप मनुज गोयल के निर्देशनुसार जनपद में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरुक करने हेतु मतदाता जागरूकता रैली एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत आज जनपद के समस्त विकासखण्ड़ों के समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताआंे को वोट देने हेतु प्रेरित करने के लिए विशाल मतदाता जागरुकता रैलियों का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत जनपद मुख्यालय के  समस्त सरकारी एवं प्राईवेट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में बेनर एवं स्लोगन लिखी पटटियों के साथ मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरुकता रैली में छात्राओं द्वारा कुमाऊनी परिधान पहन कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की।
यह जागरुकता रैली नंदा देवी प्रांगण से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए आर्मी कैन्ट से स्टेडियम में एकत्रित हुई जहाॅ पर समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलायी गयी। समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पूर्व में कूपन वितरित किये गये थे। स्टेडियम में लकी ड्राॅ के माध्यम से 30 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। रैली में लगभग 2000 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में नगर क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के डी0एल0एड0 प्रशिक्षुआंे द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस जागरूकता मतदाता रैली में सहायक नोडल अधिकारीध्प्रभारी स्वीप विनोद कुमार राठौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, भूतपूर्व निदेशक स्वास्थ्य विभाग जे0सी0 दुर्गापाल, प्रधानाचार्यां एडम्स सीमा जोशी, डाॅ0 प्रकाश पंत, डाॅ0 सरिता पाण्डे, डाॅ0 कामाक्षा मिश्रा, डाॅ0 दीप जलाल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया।
Advertisement