June 8, 2026

पारिवारिक कलह के चलते घर में रखा चूहा मार जहर खाया

बागेश्वर,  (  आखरीआंख )  एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते घर में रखा चूहा मार जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिमीनरगोल, डोबा गांव की पुष्पा (35) पत्नी खीम ने घर में रखा चूहा मार दवा खा ली। परिवार के लोगों को इसी भनक नहीं थी। महिला उल्टी करने लगी और मुंह से झाग आने लगा। परिवार के लोग किसी अप्रिय घटना को लेकर शंकित हो गए। उन्होंने पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के अनुसार महिला ने जहर खा लिया था, लेकिन जहर काफी पुराना था, जिससे उसकी जान बच गई। परिजनों के अनुसार घर में सिर्फ चूहा मार दवा ही रखी गई थी। इधर, कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार परिवार में कुछ कहासूनी हो गई थी।

You may have missed