September 21, 2024

भीमराव अम्बेड़कर की 128वीं जयन्ती पर कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की 

देहरादून, ( आखरीआंख )  उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की 128वीं जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांगे्रस कार्यकर्ताओं के साथ घण्टाघर स्थित बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया तद्परान्त प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब के चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित किए।
 इस अवसर पर बोलते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा सहाब का देश की आजादी की लड़ाई तथा भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत के संविधान के निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में भी बाबा साहब की अहम भूमिका रही है आज जितने भी संविधान प्रदत्त अधिकारों की बात हम करते है व सब बाबा साहब की देन है। बाबा साहब ने भारत के लिए एक सम्पूर्ण अधिकारों से सम्पन्न एवं सभी वर्गों सम्प्रदायों केे हित में संविधान में अधिकार दिये है। दलित वर्ग के उत्थान के लिए बाबा साहब अम्बेड़कर जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे तथा दलित वर्ग के अधिकारों के लिए लडाघ्ई लड़ते रहे वह वास्तव में भारतीय दलित समाज के मसीहा थे और कांग्रेस ने सदैव अम्बेडकर जी के सिद्वातों पर चलकर दलित समाज के हित में अनेक कार्य किये है। कार्यक्रम में प्रदेश कांगे्रस कमेटी के पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, एस0सी0 प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दर्शन लाल प्रभुलाल बहुगुणा,  महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, सुन्दर लाल मुयाल, दलीप चन्द, आर0 सी0 देसाई, दीपक पंवार, अर्जुन सोनकर, इलियास अंसारी, पार्षद, आनन्द त्यागी, प्रेम कुमार ओम प्रकाश, पूरण सिंह, देवेन्द्र सिह, मोहन कुमार काला, सुधीर कुमार सुनहेरा, अनिल बागड़ी, अजीत रौथाण, अमन उज्जैनवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।