April 20, 2026

बागेश्वर में अपराधियों का अब रखा जाऐगा डिजिटल डाटा

बागेश्वर (  आखरीआंख ) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर  के निर्देशन में आज दिनांक 23.04.2019 को पुलिस लाईन माल्ता में साईबर सैल सीसीपीएस देहरादून के उ0नि0 वेद प्रकाश थपलयाल द्वारा सम्सत थानाध्यक्षों को प्रतिबिम्ब (face recogantion) एप्प का एक दिवसीय प्रक्षिशण दिया गया। इस एप्प में अपराधियों/गुमशुदा महिला एवं पुरूषों का डिजिटल डाटा अपडेट रखा जायेगा। जिससे कोई भी अपराधी पुलिस के पहुॅंच से दूर नही जा सकता है एवं गुमशुदा महिला एवं पुरूषों को तलाशने में काफी आसानी होगी। सीघ्र ही जनपद के सभी अपराधियों/गुमशुदा महिला एवं पुरूषों का डिजिटल डाटा इस एप्प में अपलोड कर दिया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री महेश चंद्र जोशी, समस्त थानाध्यक्ष, IC SOG, CCTNS के कर्मचारी मौजूद थे।