March 5, 2026

मतगणना हेतु कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के सफल संचालन हेतु आज एन0आर्इ0सी0 कलैक्ट्रेट में मतगणना कार्य के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु तैनात किये गये कार्मिकों का रैंडमार्इजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान विधानसभा 47-बागेश्वर हेतु आरक्षित सहित 51 मतगणना कार्मिकों जिसमें 17 मतगणना सहायक, 17 मतगणना सुपरवार्इजर व 17 माइक्रो ऑब्जर्वर सम्मिलित है तथा विधानसभा 46-कपकोट हेतु आरक्षित सहित 51 मतगणना कार्मिकों जिसमें 17 मतगणना सहायक, 17 मतगणना सुपरवार्इजर व 17 माइक्रो ऑब्जर्वर सम्मिलित है, इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा हेतु 02 अतिरिक्त मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर सहित कुल 108 मतगणना कार्मिकों के रैंडमार्इजेशन का कार्य सम्पन्न हुआ।
रैंडोमाइजेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, नोडल अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश कुमार जगरिया, नोडल अधिकारी मीडिया अरूण कुमार वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।