दुष्कर्म कर खुद ही कराई रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार
अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) ताड़ीखेत रानीखेत में गत दिनों महिला से हुए दुष्कर्म की घटना का कोतवाली *रानीखेत पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है*। इस सम्बन्ध में व0उ0नि0 बसंती आर्या कोतवाली रानीखेत ने बताया कि दिनाॅक- 14.04.2019 को राजस्व क्षेत्र कारचूली ताड़ीखेत में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 01/19 धारा- 457/354/506/376 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत होकर श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा द्वारा अभियोग की विवेचना मुझे प्रदान की गयी। विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा बताये गये हुलिये व सम्भावित संदिग्धों के पूछताछ किये जाने पर जगदीश चन्द्र तिवारी उर्फ जग्गू पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम सौखोला पों0 खिरखेत तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा का नाम प्रकाश में आया। विवेचना से पाया कि जगदीश चन्द्र स्वयं को बचाने के लिये पीड़िता के साथ अभियोग पंजीकृत कराया तथा पीड़िता ने अपने डर के कारण अभियोग अज्ञात में पंजीकृत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्राधिकारी रानीखेत श्री वीर सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनाॅक- 23.04.2019 को उ0नि0 सुरेन्द्र रिग्वाल, का0 दलीप सिंह, का0 नारायण रावल, का0 नन्दन राम ने जगदीश चन्द्र तिवारी को सोखोला से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त जगदीश चन्द्र ने अपने अपराध को स्वीकार किया है।
