Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से हो रही ओवररेटिंग की शिकायत


रुड़की।   तहसील क्षेत्र में अंग्रेजी और विदेशी मदिरा की दुकानों पर ओवर रेटिंग नहीं रुकने पर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कई दुकानों पर पिछले कई दिनों से ग्राहकों से शराब की निर्धारित कीमत से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। आबकारी निरीक्षक हसनैन राज जाफरी ने बताया कि ओवर रेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसी दुकानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement