डॉ.हेमचंद्रदुबे हुए ‘भारतेन्दु निर्मल जोशी स्मृति कुमाउनी समालोचना लेखन पुरस्कार’ से सम्मानित
गरुड़, बागेश्वर । कुमाउनी साहित्य में उत्कृष्ट लेखन और समालोचना के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हेम चंद्र दुबे जी को ‘भारतेन्दु निर्मल जोशी स्मृति कुमाउनी समालोचना लेखन पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अल्मोड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। उन्हें 2500रुपये का चैक प्रदान किया गया।डॉ. दुबे जी अब तक दर्जनों पुस्तकों की रचना कर चुके हैं तथा उनके निर्देशन में कई छात्र शोध कार्य कर रहे हैं।
इनकी अब तक छह हिंदी भाषा में और सात कुमाऊनी भाषा की पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है इनके द्वारा दर्जनों शोध पत्र लिखे जा चुके हैं और इन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग किया है वर्तमान में इनके निर्देशन में पाँच शोध छात्र शोध रत हैं इन्हें अबतक आधा दर्जन से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है शिक्षकों विद्यार्थियों सामाजिक जनों द्वारा भी इनकी इस उपलब्धि पर हर्ष जताया गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर उनके गृह क्षेत्र गरुड़ में सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व साहित्य प्रेमी जनों ने खुशी का इजहार किया है
