Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बीएलओ ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान, गरुड़ में जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया रोष


बागेश्वर , गरुड़ ।   मानदेय वृद्धि की मांग पूरी न होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और बीएलओ ने काम न करने का निर्णय लिया है। समस्त बीएलओ एवं जिलाध्यक्ष ने 18 नवंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग दोहराई है। ज्ञापन में कहा गया है कि काफी लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बीएलओ मानदेय वृद्धि को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अभी तक इस मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, जो कि खेद का विषय है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मानदेय वृद्धि की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे बीएलओ का कार्य नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मांग पूरी होते ही वे स्वयं अपने-अपने कार्यस्थल पर वापस लौटकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे। ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग पूरी करने की कृपा करने का अनुरोध किया गया है, ताकि सभी कर्मचारी अपने कार्य पर लौट सकें। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी बागेश्वर, कपकोट एवं गरुड़ को भी भेजी गई है।

वही गरुड़ में धरने पर बैठी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओ ने कहा हैं कि कोई भी जनप्रतिनिधि आज हमारी सुध लेने यहाँ नही आ रहे है।

Advertisement