Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

बागेश्वर में करोड़ों की लागत से बनी फैब्रिकेटेड बिल्डिंग अब तक नहीं खुली


बागेश्वर ।   जिला अस्पताल की छत पर करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई फैब्रिकेटेड बिल्डिंग अब तक मरीजों के लिए नहीं खोले जाने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भवन का उपयोग नहीं होना बागेश्वर की जनता के साथ अनदेखी है। जिला अस्पताल पहले से ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है और मरीजों को रेफर सेंटर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन करोड़ों रुपए की बर्बादी करने के बाद भी यह बिल्डिंग नहीं खोलना कई सवाल पैदा कर रही है। वहीं सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य ने बताया कि उन्होंने सीएमएस को भवन खोलने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर सीएमएस डॉ. गिरजा शंकर जोशी का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना भवन खोलना संभव नहीं है। अस्पताल में पहले से ही मैनपावर स्टॉफ की भारी कमी है। ऐसे में इस बिल्डिंग को खोलकर अतिरिक्त मरीजों को भर्ती करने से व्यवस्थाओं पर और दबाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से पर्याप्त डॉक्टर और अन्य स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक अन्य और स्टाफ जिला अस्पताल को नहीं मिलता तब तक फैब्रिकेटेड भवन को खोना संभव नहीं है।

Advertisement