Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

मेष:आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सपन्न होंगे।
मिथुन:आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर करने में सफल रहेंगे।
कर्क:आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज बिना सोच-विचार के कोई कार्य न करें।
सिंह:आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं।
कन्या:आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला:आज आपकी योग्यता के अनुसार मान-समान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक:आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त कर पाएंगे।
धनु:आज दिन शुभ रहेगा। आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी, यात्रा मंगलमय रहेगी, कार्य पूर्ण होंगे।
मकर:अचानक धन लाभ के योग हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे इसलिए अवसर का सही दिशा में इस्तेमाल करने से लाभ मिलेगा।
कुंभ:आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, मानसिक भार आज हल्का रहेगा।
मीन:आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें। यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें।

Advertisement