Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

सना खान को इस मशहूर डांसर से हुआ प्यार

(  आखरीआंख मुम्बई ) अभिनेत्री सना खान ने डांस ट्यूटर मेल्विन लुईस के साथ रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार कर ली है।
सना ने एक तस्वीर साझा करने के साथ लिखा, अगर मैं तुमसे न मिली होती तो यह कभी नहीं जान पाती कि मैं किसी से इतना प्यार कर सकती हूं। मैंने तुममें जो पाया उसे पाने में कुछ लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। मेरे मन में तुहारे लिए प्यार हर दिन, हर मिनट बढ़ता जा रहा है। तुमने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया। और भी बहुत सारी चीजें हैं, जो मैं तुमसे हर दिन सीखती हूं।
वहीं, अभिनेत्री ने आगे लिखा, मेरे पास वो शब्द नहीं है जिनसे मैं तुहारे प्यार का आभार व्यक्त कर सकूं। मुझे चुनने के लिए शुक्रिया। मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगी।
सलमान खान के बिग बॉस-सीजन 6 से लोकप्रिय हुई सना को शो के बाद फिल्म जय हो, टॉयलेट : एक प्रेमकथा और वजह तुम हो में देखा गया था।

Advertisement