Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

बागेश्वर में मैक्स गिरी चालक घायल

बागेश्वर ( आखरीआंख )  मैक्स वाहन के अनियंत्रित होकर मालता गधेरे में गिर जाने से चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर मैक्स संख्या यूए02टीए/0681 अनियंत्रित होकर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र काण्डे के ग्राम मालता में गधेरे में गिर गई। हादसे में चालक चंदन राम मोहन राम निवासी मंडलसेरा छिटककर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया है। उसे हल्की चोटें आई हैं। वाहन में कोई सवारी नहीं थी। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Advertisement