Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

देहरादून,  ( आखरीआंंख  ) राजपुर थाना क्षेत्र के कुठालगेट के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार चालक को आसपास के लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला। उसके पश्चात कार सवार को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बैक करते हुए गाड़ी खाई में गिरी थी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मसूरी रोड कुठालगेट के पास वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यूए07 एल-6524 अल्टो कार, जिसे योगेश नवानी पुत्र कैलाश नवानी निवासी 17, शिव नगर पोस्ट ऑफिस डिफेंस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी चला रहा था। वाहन को बैक करते समय उस नीचे खाई में गिर गया। वाहन चालक को आसपास के लोगों व उसके मित्रों द्वारा खाई से निकाला गया तथा उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक फर्स्ट गियर कैफे मसूरी रोड में काम करता था। थाना पुलिस द्वारा पंचायत नामा व आवश्यक कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
/

Advertisement